दिनांक 25 नवंबर 2023

 

सपा महानगर मतदाता बनाओ अभियान में फातिमा मतदान केंद्र अशोकनगर में सपा उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव पहुंचे जहां बी एल ए नए मतदाता बनाने के लिए आवेदन कराए

 

बी एल ओ की उपस्थिति में सपा बी एल ए मतदान केद्रों का सर्वेक्षण युवा जोड़ों संपर्क अभियान चलाया

 

सपा 3 दिसंबर को कोचिंग सेंटरों पर जाकर नए मतदाता जोड़ो संपर्क अभियान आरंभ करेंगी

 

सबसे ज्यादा शिकायतें पुराने मतदाताओं की जो अन्य जिलों से नगर में रह रहे हैं सपा फॉर्म 8 भरवा कर उनको मतदाता बनाएगी एवं नगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़वाएगी

हाजी फजल महमूद

 

कानपुर शनिवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आज दिन में 10:00 बजे से मतदाताओं बनाओ अभियान चलाकर नगर सपा उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मिंटू यादव फातिमा मतदान केंद्र अशोक नगर पहुंचे जहां 8 बूथो पर नए मतदाता बनाने के लिए बीएलओ को आवेदन कराये

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने पत्रकारों को बताया कि सपा बी एल ए गोविंद नगर किदवईनगर कैंट सीसामऊ आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में युवा नए मतदाता बना रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई है कि दूसरे जिलों के लोग जो कानपुर महानगर में निवास कर रहे हैं वह मतदाता नहीं बन पा रहे हैं सपा ऐसे मतदाताओं से संपर्क जोड़कर फॉर्म 8 भरवा कर उनको मतदाता बनाने में सपा के बी एल ए कार्य करेगी और उन्हें निवास कर रहे विधानसभा क्षेत्रो में बीएलओ से मिलकर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का काम करेगी

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे बताया कि सपा 3 दिसंबर को नए मतदाता जोड़ो अभियान नगर के 1606 बूथों के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में चलाएगी

 

आज कार्यक्रम में सर्वश्री महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री के के शुक्ला जी महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू महानगर के महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर नंदलाल जायसवाल परमवीर सिंह गंभीर हाजी अयूब आलम सुलेखा यादव आसिफ कादरी वरुण जायसवाल मोहम्मद सरिया आकाश यादव मुमताज मंसूरी अनुराग मिश्रा बलवंत सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *