कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में रामा यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज डिपार्टमेंट के हॉस्टल के बेसमेंट में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल सारस्वत (24) की धारदार वस्तु से हत्या कर दी गई। मृतक आशा मंडी, मथुरा का रहने वाला था। सुबह गार्ड जय सिंह ने शव पड़ा देखा।

इसके बाद कॉलेज प्रशासन को सूचित किया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। टीम का दावा है कि हत्या धारदार हथियार से हुई है। साहिल के कपड़े खून से ढके हुए थे।

मौके पर संयुक्त पुलिस उपायुक्त आंनद प्रकाश तिवारी, डीसीपी वेस्ट विजय ढुल और एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय पहुंचे हैं। बता दें कि साहिल एमबीबीएस ओल्ड बॉयज हॉस्टल के रूम नबंर 127 में बिहार निवासी एमबीबीएस तृतीय वर्ष में पढ़ने वाले अपने रूम पॉर्टनर अमित गौतम के साथ रहता था। पुलिस अमित से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *