मुम्बई में कई मोबाइल फोनों की लूट हुई , चकेरी में एक चलता मिला ।
छापे में तीन सगी बहने उठाई गई।
कानपुर 26 नवम्बर , मुम्बई में बीते दिनों दर्जनों मोबाइल फोनों की लूट हुई थी।मुम्बई में उन मंहगे एड्राएड फोनों का मामला दर्ज करने के बाद वहां की क्राईम ब्रांच सक्रिय हुई ।उनके ई एम आई नम्बरो को साइबर सेल ने सर्विलांस में लगा रखा था। इधर कुछ दिनों से चकेरी क्षेत्र में फोन होने का इनपुट मिल रहा था।इस पर दादर क्राइम ब्रांच ने यहाँ छापा मारा।जहां पर एक युवती के पास से उन लूटे गये मोबाइल फोनों में से एक फोन चालू मिला
हालांकि वो युवती तीन सगी बहने हैं ।उन तीनों को मय मोबाइल फोन के साथ जांच अधिकारी अपने साथ चकेरी थाने ले आये हैं। यहाँ उनसे पूछताछ की जा रही है।
