*आज दिनांक-26.11.2023 को थाना बिठूर अन्तर्गत MBBS छात्र का हॉस्टल के बेसमेंट में शव मिलने के सम्बन्ध में मीडिया अपडेट*-
उपरोक्त प्रकरण में अवगत कराना है कि रामामेडिकल कॉलेज मन्धना सिक्योरिटी ऑफिसर द्वारा समय लगभग 8:00 बजे सूचना दी गई की ओल्ड एमबीबीएस हॉस्टल के बेसमेंट में एक बॉडी पड़ी हुई है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर मौके पर उपस्थित छात्रों से पहचान कराया गया तो *मृतक का नाम साहिल सारस्वत पुत्र बृजमोहन सारस्वत निवासी आशापुरी मंडी रोड मथुरा उम्र करीब 25 वर्ष जो एमबीबीएस सेकेण्ड ईयर का छात्र है के रूप में हुई मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्कवाड, श्रीमान पुलिस आयुक्त डॉ0 आर.के. स्वर्णकार, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था श्री आनन्द प्रकाश तिवारी, पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री विजय ढुल, एडीसीपी पश्चिम श्री आकाश पटेल, एसीपी कल्याणपुर श्री विकाश कुमार पाण्डेय व थाना प्रभारी बिठूर व पुलिस बल उपस्थित है, घटनास्थल का निरीक्षण* कर सम्बन्धिति को आवश्यक निर्देश दिए व अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
