कानपुर देहात
कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ भागीदारी पाओ महारैली में जहां अखिलेश यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर तगड़ा हमला बोला है। वहीं दूसरी ओर 2024 लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाने के साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों मे जोश भरने की कवायद की है। साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने का काम किया और बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर होने का दावा किया। अखिलेश यादव ने एक बार फिर पीडीए के माध्यम से एनडीए को लोकसभा चुनाव में हराने का दावा किया। वही वर्ल्ड कप में इण्डिया की हार को लेकर भी बीजेपी को जिम्मेदार बताया।लोगों से वोटर लिस्ट में नाम अंकित कराने की अपील भी की।
दरअसल जनपद कानपुर देहात में आज संविधान दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के द्वारा संविधान बचाओ भागीदारी पाओ महारैली का आयोजन जिला मुख्यालय माती के पास किया गया। महारैली में जहां भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने महारैली में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। जनपद कानपुर देहात पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। संविधान बचाओ भागीदारी पाओ महारैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने जहां भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकार पर चुन-चुन कर प्रहार किया। वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। अखिलेश यादव ने जहां कानपुर देहात की मड़ौली काण्ड की घटना के साथ ही कई घटनाओं को उठाते हुए कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा। वही चांदी चोरी के मामले में पुलिस द्वारा पुलिस की गिरफ्तारी की बात करते हुए बड़ा सवाल खड़ा किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने नोटबंदी से लेकर रोजगार के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा और अग्नि वीर योजना पर सवाल खड़े किया। यही नहीं अखिलेश यादव ने वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की हार के बहाने भाजपा पर हमला किया और इशारों इशारों में इसके लिए बीजेपी को ही जिम्मेदार पता डाला। इस दौरान अखिलेश यादव ने लोगों से 2024 में समर्थन देने और बीजेपी को हराने के अपील की। साथ ही साथ मतदाता सूची में अपना नाम अंकित करने का अपील भी करते दिखाई दिए। वही अखिलेश यादव ने पीडीए के माध्यम से एनडीए को हराने का दावा भी किया।
बाइट – अखिलेश यादव ( राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी )
