कानपुर: कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का है बहुत महत्व, भगवान शिव की पूजा से दूर होते हैं कष्ट

 

कार्तिक के महीने की पूर्णिमा को वर्ष में सबसे पवित्र पूर्णिमाओं में से एक माना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरा पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है. इस पूर्णिमा को त्रिपुरा पूर्णिमा इसलिए कहते हैं क्योंकि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भक्त गंगा घाट पर जाकर स्नान करने के पश्चात प्रसाद चढ़ाते हैं. अनुष्ठान करते हैं. पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से जीवन के कष्टों और पापों से मुक्ति मिलती है. भक्तजन उपवास भी रखते हैं और मंदिरों में शिव भगवान के लिए विशेष पूजा का आयोजन होता है. गंगा स्नान से लोगों की परेशानियों का अंत होता है और उन्हें नई राह मिलती है. साथ ही गंगा स्नान से परिवार में हमेशा खुशहाली और पवित्रता बनी रहती है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *