कानपुर: यूपी की जेलों में हनुमान चालीसा पढ़ेंगे कैदी, शनिवार और मंगलवार को रहेगा आयोजन
उत्तर प्रदेश की जेलो में बंद कैदियों के मन में धार्मिक भावना जगाने के लिए अब हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कराया जाएगा. कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है की इससे कैदियों का मन बदलेगा और वो हिंसाकात्मक प्रवत्ति से दूर होंगे.
प्रदेश के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सभी जेल अधीक्षकों को इसके लिए समुचित इंतजाम करने और आवश्यकता के मुताबिक कैदियों को धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध कराने को कहा है.
मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि यह कवायद कैदियों के व्यक्तित्व विकास के लिए की जा रही है. इसमें कोई धार्मिक मकसद नहीं है, ना ही कोई बाउंडेशन है. चूंकि हनुमान जी से बेहतर व्यक्तित्व विकास का कोई गुरु नहीं हो सकता. इसलिए सभी कैदियों से आग्रह किया जा रहा है कि वह हनुमान जी को पढ़ कर और उनसे समाज में बेहतर जीवन जीने का सलीका जरूर सीखें.।
बाइट: धर्मवीर प्रजापति, कारागार मंत्री
