तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाईं में पलटा , महिला सिपाही की मौत दो घायल

 

बिल्हौर — मकनपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार महिला होमगार्ड की मौत हो गई और चालक सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।

चमनगंज कानपुर निवासी महिला गदीरुन निशा चमनजगंज थाने में होमगार्ड के पद पर कार्यरत थी। उन्हें मकनपुर में होने वाले मेले में इमरजेंसी ड्यूटी के लिए लगाया गया था। ड्यूटी पर पहुंचने के लिए वह सुबह बिल्हौर के मकनपुर तिराहे पर पहुंची थीं और मकनपुर पहुंचने के लिए किसी सवारी का इंतजार कर रही थीं। तभी मकनपुर की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर से उन्होंने लिफ्ट मांगी और ट्रैक्टर पर सवार हो गई। मकनपुर मार्ग पर रहीमपुर करीमपुर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया और ट्रैक्टर पर सवार कुशाह पुरवा नानामऊ निवासी रामेंद्र व जीतेन्द्र तथा महिला होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल रामेंद्र व जितेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा फोन कॉल कर महिला होमगार्ड के परिजनों को मामले की सूचना दी गई और परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

बैग खींचने के कारण हुआ हादसा

 

घायल ट्रैक्टर चालक के अनुसार महिला गार्ड का बैग ट्रैक्टर की स्टेरिंग में टकरा रहा था। बैग को दूर हटाने के लिए उसने बैग पड़ा ही था तभी महिला होम गार्ड ने अचानक बैग खींच दिया जिसके कारण स्टेरिंग एकदम से घूम गई और हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *