कानपुर
कानपुर यातायात पुलिस प्रतिदिन कई चालान करती है। जो लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाती है। ट्रैफिक पुलिस इंटरनेट पर वीडियो डालकर भी लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी करती रहती है। लेकिन एक वीडियो इन दिनों सामने आ रहा है। जिसमें एक पुलिसकर्मी बिना हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल पर फर्राटे भरता नजर आ रहा है। और तो और वाहन की फिटनेस जब चेक की गई तो पता चला कि 42 वर्ष पहले 1981 में ही वाहन की फिटनेस खत्म हो चुकी है।
आपने कभी ना कभी ट्रैफिक पुलिस का सामना किया होगा। यूं तो हर एक चौराहे पर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मी निरंतर मेहनत करते रहते हैं। लेकिन कुछ कानून के रखवाले वर्दी के रौब में नियमों की धज्जियां उड़ा देते हैं। जैसा कि आज एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक सिपाही मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट के फर्राटे भरता नजर आ रहा है। जिस वाहन का नंबर DLW7757 है ।जब इंटरनेट पर वाहन के संबंध में खोजबीन की गई , तो पता चला यह गाड़ी का रजिस्ट्रेशन 17 जनवरी 1966 को हुआ था। और वाहन की फिटनेस 16 जनवरी 1981 को खत्म हो गई थी। फिटनेस खत्म होने के बाद से अगर देखा जाए तो वाहन 42 वर्ष 10 माह और 11 दिन हो गए हैं। यह तो छोड़िए वाहन चलाने वाले पुलिसकर्मी ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा है। यह वीडियो कानपुर के कटहरी बाग पुल के समीप का बताया जा रहा है। अब देखना है होगा कि अभी भी इस पर कोई कार्रवाई की जाएगी या फिर नहीं। सबसे सोचने वाली बात तो यह है कि आखिर लोगों को नियमों का पाठ पढ़ने वाले ही अगर नियमों की धज्जियां उड़ाएंगे तो कैसे चलेगा कैसे लोग जागरूक होंगे।
