हेलो पुलिस सिलेंडर फटा तीन मरे जल्दी आओ: दो घंटे हलकान रही पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम, कॉलर ने किया फोन स्विच ऑफ, सूचना निकली फर्जी
कानपुर के बिधनू में कंट्रोल रूम पर फोनकर एक युवक ने सिलेंडर फटने से तीन की मौत की सूचना दी। कंट्रोल रूम में तीन की मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची पीआरवी 0441 और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तो कॉलर का नंबर स्विच ऑफ बताता रहा। जिसके चलते दो घंटे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम हलकान रही। सूचना फर्जी होने पर पुलिस अधिकारियों और फयरकर्मियो ने राहत की सांस ली।
हेलो कानपुर पुलिस जल्दी आओ सिलेंडर फटा तीन मरे घर में लगी आग, कॉलर ने नंबर किया बंद
बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अरविंद ने पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112 पर फोन किया, हेलो कानपुर पुलिस बिधनू के धरहरा गांव में एक घर में सिलेंडर फट गया और तीन लोग मरे पड़े है, और घर में तेज आग जल रही है। कंट्रोल रूम पर सिलेंडर फटने से तीन की मौत की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर आनन फानन पीआरवी 0441और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची जिसके बाद उन्होंने कॉलर अरविंद से बात करने की कोशिश की पर कॉलर का नंबर लगातार बंद बताता रहा। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम गांव में जानकारी करती रही। लगभग दो घंटे बीतने के बाद सूचना गलत निकली तो पुलिस अधिकारियों और फायर कर्मियो ने राहत की सांस ली है। जिसके बाद पीआरवी ने कंट्रोल रूम पर सूचना फर्जी होने की जानकारी देने के साथ यह भी जानकारी दी। की कॉलर ने सूचना देने के बाद अपना नंबर बंद कर लिया था। घाटमपुर फायर इंचार्ज ने बताया की सूचना मिलते वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कॉलर का नंबर बंद जाने पर गांव में काफी जानकारी की। सूचना फर्जी निकली तो राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि ऐसे में कही पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की जरूरत हो तो जरूरतमंद लोगो को दिक्कत उठानी पड़ती है।
