प्रदूषण की वजह से आंखों में बढ़ रही लाली, ड्राइनेस, और जलन, के गुना बढ़ रहे नेत्र रोगी,२९ नवम्बर को होगा फी मोतियाबिन्द आपरेशन कानपुर। प्रदूषण की वजह से आंखों में लाली पानी,जलन ड्राइनेस एलर्जी के नेत्र रोगी दिन पर दिन बढ रहे हैं,यह बात भारत सरकार से सम्मानित फेंको नेत्र सर्जन डॉ शरद बाजपेई के सानिध्य में नेत्र विशेषज्ञ डॉ एस के पाण्डे व शिविर प्रबन्धक रमेश सिंहवानी ने आप और हम राष्ट्रीय भषटाचार अ्पराध मुक्त संगठन उत्तर प्रदेश व अनुचर सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का हटिया स्थित रज्जन बाबू पार्क में निःशुल्क का आयोजन किया गया।जिसमें प्रदूषित हवा की वजह से जहां चेस्ट के मरीजों में इजाफा हुआ है वहीं आंखों के मरीजों में पानी आना जलन ड्राइनेस लाली होनेव प्रदूषित हवा के कारण भारी इजाफा हुआ है वहीं घर से बाहर निकलते वक्त नेत्र रोगीयो को काला चश्मा लगाकर निकलने की सलाह दी, इस दौरान नेत्र विशेषज्ञ डॉ एस के पाण्डे ने कहा कि कनिका हासपीटल हर्ष नगर में प्रतिदिन २०से ३०मरीज आंखों की समस्या से जूझ रहे मरीज आते हैं इसके लिए उन्होंने सभी कानपुर वासियों से अपील की वह दिन में कम से कम पांच बार से अधिक ठंडे पानी से आंखों को साफ कर साफ़ रूमाल से पोंछे और गंदे हाथों से गंदे कपड़ों से आंखों को न छूए घर से बाहर निकलते हुए काला चश्मा का प्रयोग करें, डाक्टर की सलाह लिये बिना कोई भी दवा का प्रयोग न करें, कार्टेक्स लेंस वाले नेत्र रोगियों को जीरो नम्बर का चश्मा का प्रयोग करें,हर सोमवार व बुधवार को कनिका हासपीटल हर्ष नगर में निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर में ब्लडशुगर ब्लडप्रेशर के नेत्र रोगीअपनी जांच करा कर शिविर में रिपोर्ट साथ लेकर सुबह ९बजे मोतियाबिन्द की भर्ती प्रक्रिया होती है भर्ती मरीजों का निशुल्क लैस प्रत्यारोपण बिना टांका बिना चीरा के फेंको विधि से३९ नेत्र रोगीयो का फेंको नेत्र सर्जन डा शरद बाजपेई द्वारा कर दवा चश्मा निशुल्क दिया जाता है मरीज अपनी २फोटो आधार कार्ड पहचान पत्र की छाया प्रति व आयुष्मान कार्ड की छाया प्रति साथ लेकर शिविर में अपना पंजीकरण करा कर ६३९३२००७६५पर सम्पर्क कर सकते हैं शिविर में मुख्य रूप से सर्वश्री दीपक गुप्ता विनय सिंह पूर्व पार्षद अब्दुल कलाम, अनुराधा मिश्रा,कमला बनौधा, रमेश सिंहवानी ,सिम्पल चौहान, प्रतिभा गुप्ता,सुमित तिवारी संजय गुप्ता, सतीश रोचलानी विमला चौहान,राजकुमार सविता शशि श्रीवास्तव सिम्पल गुप्ता सिमरनजीत कौर,रंजना सेंगर रुबी गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।
2023-11-28
