आज दिनांक 28 नवंबर को बैंक ऑफ़ बड़ौदा की विनोबा नगर शाखा के नवीन परिसर का उदघाटन बैंक ऑफ़ बड़ौदा लखनऊ अंचल के महाप्रबंधक श्री समीर रंजंन पांडा एवं कानपुर की महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय के कर कमलों से सम्पन्न हुआ | इस अवसर पर कानपुर मेट्रो के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सचिन वर्मा उप क्षेत्रीय प्रबंधक आर.सी.सचान तथा वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री रविन्द्र कुमार उपस्थित रहे | गौर तलब है कि विनोबा नगर शाखा मुख्य रुप से औटो ओटो ऋृण के लिए चिन्हित शाखा है और वरिष्ठ प्रबंधक श्री पुनीत पांडेय के अनुसार बैंक ऑफ़ बड़ौदा न्यूनतम दर पर गृह ऋृण एवं औटो ऋृण उपलब्ध करा रहा है |
2023-11-28
