कानपुर
आज कानपुर वरिष्ठ नागरिक संस्था के पदाधिकारी ने एयर कमोडोर श्री एम के प्रवीण को फोटो फ्रेम भेंट किया इसी के साथ वार्ड 11 के अंतर्गत अति पिछड़ा क्षेत्र के विकास हेतु चर्चा की गई। घाऊखेड़ा, देवीगंज व देवीगंज भट्ठा एवं बीबीपुर यह वह क्षेत्र है जो शहर के अंदर घनी आबादी में बसा हुआ है। यह मोहल्ले गांव से भी बदहाली अवस्था में है घनी आबादी होने की वजह से विशेष मूलभूत सुविधाएं नहीं है।इसके विकास हेतु एयर कोमोडोर ने जिलाधिकारी के माध्यम से विकास करने की बात कही है।इस क्षेत्र में वायु सेना व हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड फैक्ट्री में देश विदेश के लोग आते हैं।यहां की गंदगी देखकर इन क्षेत्रों की बदनामी होती है।जिसे आवागमन के मार्गों को सुंदर बनाया जाए इन विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर हमारे साथ कानपुर वरिष्ठ नागरिक संस्था के अध्यक्ष श्री वी के श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष भरत लाल पाल , घाऊखेड़ा ग्राम सभा के अध्यक्ष बाबूराम यादव जी उपस्थित रहे।
