आज दिनांक 29.11.2023 को मा0 महापौर जी द्वारा अपराह्न 11ः30 बजे नेहरू नगर स्थित जोनल कार्यालय, जोन-4 का निरीक्षण किया गया। मौके पर दाखिल खारिज एवं नामान्तरण पत्रावलियों का उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराये जाने एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत किये जाने के निर्देश दिये गये। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया, जिसमें 13 आउटडोर एवम् 05 इनडोर कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए एक दिन का का वेतन कटौती किये जाने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *