कानपुर
चुनावी राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा 450 एवं 500 रुपये गैस देने का वादा उत्तर प्रदेश की जनता के साथ छल है ।
इस संबंध में आज शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कानपुर नगर को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन दिया गया है ।
इस ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग करी गई है की चुनावी प्रदेशों में जहां घरेलू गैस सिलेंडर 450 और ₹500 देने का वादा किया जा रहा है वह केवल चुनावी जुमला मात्र है ।
उत्तर प्रदेश में भी यह लागू होना चाहिए जिससे आमजन को अपने घर को चलाने में पैदा हो रही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वह न करना पड़े । डबल इंजन की सरकार केवल जुमले की सरकार है यह कृत्य उनके बेईमानी और दोहरे चरित्र को उजागर करता है ।
बाइट – पवन गुप्ता ( कांग्रेस नेता)
बाइट-नौशाद आलम मंसूरी (जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी)
