विषय ÷ *राम राजा सरकार के देश में झूठे वादों का कोई स्थान नहीं है*

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के द्वारा भेंट किया गया l

ज्ञापन में कहा गया की गत लोकसभा (2014) चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सु.श्री. उमा भारती जी, राजनाथ सिंह जी एवं प्रधानमंत्री जी ने बुन्देलखंड राज्य 3 साल के भीतर बनवा देने का वादा बुन्देलखंड की जनता ने किया था। 3 साल की जगह 9 साल 7 माह पूरे हो गए है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सात जनपदों क्रमशः झांसी, बाँदा, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, चित्रकूट एवं महोबा को मिलाकर बुन्देलखंड विकास बोर्ड का गठन किया है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, दतिया एवं निवाड़ी को मिलाकर बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण का गठन किया है। इन्ही समस्त जिलों को बुन्देलखंड मानकर केंद्र सरकार ने बुन्देलखंड पैकेज दिया था।

इन क्षेत्रों के साथ लहार, पिछोर, करेरा, गोहांड, चंदेरी, गंजबासौदा, कटनी, सतना का चित्रकूट आदि क्षेत्रों को जोड़कर अखंड बुन्देलखंड राज्य का निर्माण किया जाना चाहिये।

*महोबा-हमीरपुर सांसद श्री पुष्पेंद्र सिंह चंदेल द्वारा प्रथक अखण्ड बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण के लिए संसद में रखा गया प्राइवेट बिल को शीघ्र कैबिनेट की मंजूरी दी जाए जिससे राज्य निर्माण की प्रक्रिया साकार रूप लेना प्रारम्भ कर दे*।

बुंदेलिओ का सब्र अब टूटता जा रहा, कही ऐसा न हो कि 2024 के आम चुनाव में कथनी और करनी के अन्तर के कारण खामियाजा भुगतना पड़ जायेगा ।

ज्ञापन भेंट करने वालों मे

एडवोकेट अशोक सक्सैना, रघुराज शर्मा, वरूण अग्रबाल, कुँअर बहादुर आदिम, हनीफ खान, प्रदीप नाथ झाँ, अनुराग मिश्रा, अनिल कश्यप, सन्तोष द्विवेदी बंटी, नरेश वर्मा, विकास पुरी, प्रेम सपेरा, अरूण रायकवार, गोविन्द सोनकर, प्रदीप गुर्जर, सईदा बेगम, शंकर रायकवार, प्रभूदयाल कुशवाहा, राम गुप्ता, बादशाह कुरैशी आदि।

 

भवदीय

 

भानू सहाय अध्यक्ष

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा

9415588500

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *