थाना चकेरी के सजारी गांव में देर रात्रि प्लास्टिक कबाड़ में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने के सम्बंध में पुलिस ने बताया है कि शिवकुमार सिंह सेंगर एडवोकेट पुत्र श्री जगराम सिंह निवासी मकान नंबर 8 सजारी सनिगवा रोड थाना चकेरी कानपुर के द्वारा अपनें प्लॉट स्थित सजारी में कबाड़ी अमर सिंह व गुड्डू का रखा हुआ प्लास्टिक के कबाड़े में बिजली के शार्ट शर्किट से भीषण आग लग जाने के कारण समस्त कबाड़ जल गया है।
चौकी प्रभारी /उपनिरीक्षक देवीशरण सिंह मय हमराह पुलिस बल व रात्रि जेब्रा चौकी व फायर ब्रिगेड द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। *कोई जन हानि नही हुई है।
कबाडियों का विवरण-
1-अमर सिंह पुत्र श्री देवी सहाय सिंह निवासी मकान नंबर E 12 KDA कालोनी देहली सुजानपुर श्यामनगर चकेरी कानपुर नगर
2-तनवीर अहमद उर्फ गुड्डू पुत्र मोहमद दयानत खान पता चिस्तीनगर थाना चकेरी कानपुर
