कानपुर: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान में चमनगंज थाने को बड़ी सफलता मिली है. चमनगंज थाने की पुलिस ने 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से मोबाइल फोन, तास के पत्ते और नकद रुपया बरामद हुआ है. पुलिस इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही कर रही है. पुलिस के मुताबिक जुबली रोड बेरी वाली गली के पास से सभी को गिरफ्तार किया गया है. सभी अभियुक्त अलग अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले है. सभी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है.।
2023-12-01
