कानपुर में पीडब्लूडी में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया जहां पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र की कोहरा गांव की निवासिनी सुषमा देवी ने बताया कि उनके पुत्र को पीडब्लूडी में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख चौरासी हजार इक्यासी रुपए कि ठगी कर ली गयी है
मीडिया से बातचीत के दौरान पीड़िता सुषमा के पुत्र रौशन ने बताया कि घर के बगल में दिनेश का घर हैं जिनके घर में भोगनीपुर जिला कानपुर देहात के निवासी देवेन्द्र कुमार दीक्षित का आना जाना है जिसने पीडब्लूडी में चपरासी पद पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया और नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लाख रूपए कि मांग करी थी
पीडि़त ने बताया कि पैसा लेने के बाद कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई नौकरी नहीं लगाई गई और अब पैसा मांगा गया तो उनको व उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं इस संबंध में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करी है
