आज दिनांक 01.12.2023 को जलकल मुख्यालय, बेनाझाबर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मा0 महापौर जी द्वारा जलकल की बैठक आहूत की गयी।
बैठक में महापौर द्वारा जलकल विभाग को 15 वें वित्त आयोग एवं अन्य निधियों से प्राप्त धन से चल रहे कार्यो को समयसीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने के निर्देश दिये। नगर निगम सीमान्तर्गत सीवर लाइन चेम्बरों के क्षतिग्रस्त ढक्कनों को दुरूस्त न किये जाने पर नाराजगी जतायी गयी एवं निर्देश दिये जलकल के पास अपनी बहुत सी रिक्त भूमि है, उक्त भूमि पर सीवर चेम्बरों के ढक्कनों को ढलवाये जाये, जिससे ढक्कन सस्ते पड़ेंगे एवं टिकाऊ बनेंगे। महापौर ने निर्देश दिये कि 02 माह के अन्दर नगर निगम सीमान्तर्गत सभी सीवर चेम्बरोें के ढक्कन दुरूस्त कर दिया जाये। मा0 महापौर द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली किये जाने के सम्बन्ध में आनन्द कुमार त्रिपाठी, महाप्रबन्धक जलकल द्वारा अवगत कराया गया कि अब 51 प्रतिशत वसूली हुई है। मा0 महापौर ने वसूली शत-प्रतिशत कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही श्रम विभाग की कॉलोनियोें से भी जलकल का पानी, सीवर कर वसूली का नोटिस जारी करने के निर्देश दिये ताकि आय में वृद्धि हो सके।
महापौर सी0टी0आई0 चौराहे पर समानान्तर उपरिगामी सेतु के निर्माण में सीवर, जलापूर्ति लाईन स्थानान्तरण के सम्बन्ध में पूछे जाने पर श्री आनन्द कुमार त्रिपाठी, महाप्रबन्धक जलकल द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त स्थान पर 160 मीटर जलापूर्ति लाईन, 180 मीटर सीवर लाईन है जिसे सेतु निगम से प्राप्त रू0 38 लाख से डेढ़ माह में कार्य पूर्ण हो गया है।
महापौर द्वारा मेट्रो फेज-2 सी0एस0ए0 से बर्रा-8 सीवर, जलापूर्ति लाईन स्थानान्तरण के सम्बन्ध में श्री आनन्द कुमार त्रिपाठी, महाप्रबन्धक जलकल द्वारा अवगत कराया कि इस प्रकरण पर मेट्रो के साथ बैठक कर तय किया जाना है।
महापौर द्वारा जनरलगंज क्षेत्र में सीवर चोक की समस्या के सम्बन्ध में श्री आनन्द कुमार त्रिपाठी, महाप्रबन्धक जलकल को निर्देश दिये कि मेरे साथ सुपर शॉकर एवं जेटिंग मशीन के साथ दिनांक 03 दिसम्बर 2023 दिन रविवार को प्रातः 07 बजे पहुॅचे ताकि क्षेत्र की सीवर सम्बन्धित समस्या का निराकरण हो सके।
बैठक में श्री फरहत हुसैन, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-1, श्री जगत पाल, अधिशाषी अभियन्ता,जोन-2, श्री राजेन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-3, श्री रामेन्द्र पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-4, श्री पी0के0 सिंह, जोनल अभियन्ता, जोन-5, मो0 शमीम, जोनल अभियन्ता, जोन-6 एवं जल कल विभाग के अवर अभियंता भी उपस्थित रहे।
