कानपुर थाना चकेरी में बीते दिनो किसान बाबू सिंह यादव की आत्म हत्या मामले में पीड़ीत बेटियों ने पुलिस पर आरोपी से मिले होने का आरोप लगाते हुए।पुलिस कमिश्नर और जेसीपी से की मुलाकात और आरोपी आशु दिवाकर रंजन की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

मुलाकात करने आए मृतक किसान की बेटियों ने बताया की मृतक किसान बाबू सिंह यादव को आत्म हत्या के 80 दिन हो गए।और पुलिस अभी तक आरोपी आशु दिवाकर रंजन की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।जिससे परिवार में दहशत का माहौल व्याप्त है।पीड़ीत बेटियों का यह भी कहना था की आरोपी आशु दिवाकर रंजन बार बार न्यायलय और पुलिस को झूठा शपथ पत्र के माध्यम से गुमराह कर रहा है।और शहर में ही मौजूद रह कर माननीय हाई कोर्ट न्यायले में जमानत की अर्जी लगा कर सजा से बच रहा है।पुलिस अभी तक आरोपी द्वारा किसान की कब्जा की गई जमीन को भी वापस नहीं करा पाई है।और पीड़ीत किसान की बेटियों ने पुलिस पर भी अभद्रता करने का भी आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की है।जब की पुलिस अधिकारी आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है की आरोपी आशु दिवाकर रंजन पर कार्यवाही करने की तैयारी कर सजा दिलाएगी।पूर्व में आरोपी आशु दिवाकर रंजन ने कुछ पुलिस अधिकारी के संपर्क में होने की बात कह अस्पताल में भर्ती होने की झूठी बात कही।आरोपी सजा से बचने के लिए भरपूर कोशिश कर रहा है लेकिन पुलिस कही से भी उसके बचने की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ेगी।

बाइट आनंद प्रकाश तिवारी जेसीपी कानपुर

बाइट रूबी यादव मृतक किसान की बेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *