घाटमपुर में ट्रक ने टक्कर मारते हुए बुजुर्ग को कुचला मौत: घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुगल रोड पर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे एसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया
घाटमपुर के बेंदा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कुचलते हुए भाग निकला। हादसे में रहगीर की मौके पर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुगल रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते मौके पर पहुंचे घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने मृतक के परीजनो को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाने के साथ मुगल रोड से जाम खुलवाया है।
ट्रक ने टक्कर मारते हुए राहगीर को कुचला मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम किया मुगल रोड
घाटमपुर थाना क्षेत्र के बेंदा गांव निवासी 55 वर्षीय भूरा गांव में कोटेदार के यहां पर राशन बांटने का काम करता था। शुक्रवार देर शाम वह पैदल घर जाने के लिए भोगनीपुर चौडागरा मार्ग पर स्थित बेंदा गांव के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी मूसानगर की ओर से आ रहा तेज़ रफ़्तार ट्रक बुजुर्ग को टक्कर मारते हुए कुचलकर मौके से भाग निकला। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुगल रोड पर जाम लगा दिया। राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने मृतक के परीजनो को कार्रवाई करने का आश्वासन देने के साथ बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया हैं। जिसके बाद मुगल रोड पर यातायात बहाल हुआ है। इस दौरान यहां पर लगभग आधा घंटा यातयात प्रभावित रहा। घाटमपुर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया की बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
