आज विधायक सुरेन्द्र मैथानी जी ने पोलिंग स्टेशनों पर जाकर वहां की स्थिति को देखा और वहां उपस्थित आम जनता और BLO आदि से बातचीत की। जिसमें पूरा अभियान जागरूकता की अभाव में असफल दिखाई दिया।

विधायक जी द्वारा अपने विधानसभा कार्यालय में,वोटर चेतना अभियान अंतर्गत, मतदाता बढ़ाने के सहायतार्थ खोले गए कंट्रोल रूम में, दिनभर में, संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में लोगों ने जानकारी प्राप्त की ।और शिकायतें भी दर्ज कराई, जिसको लिखित रूप से जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा गया।

उक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण/संवर्धन का विशेष दिवस अंतर्गत,विधायक जी प्रातः से ही, पोलिंग स्टेशनों पर क्रमशः जाते हुए हरिहरनाथ शास्त्री नगर बड़ा सेंटर पार्क पोलिंग पर पहुंचे, जहां पर चार बूथ थे । परंतु जागरूकता के अभाव में चारों बूथों में, मात्र 21 नए मतदाता बने। यही हालत लगभग सभी पोलिंग स्टेशनों पर दिखाई दी।

विधायक जी ने बताया कि, सभी पोलिंग स्टेशनों के, लगभग सभी बूथों पर, सन्नाटा पसरा हुआ है।BLO तो मुस्तेदी से बैठे हैं पर मतदाता बनने वाले पोलिंग तक नहीं पहुंच रहे हैं तथा बूथों पर कहीं 05 लोग कहीं 8 लोग कहीं 02 के नाम के वोटर फॉर्म भरे गए। विधायक जी ने मौके से ही जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विशाख जी से टेलीफोन से बात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई तथा कहा कि, हमारे विधानसभा में एडीएम स्तर का एक नोडल अधिकारी अतिरिक्त दे दें,तभी नए मतदाता बढ़ पाएंगे। तथा जिन बीएलओ को घर-घर संपर्क करने के लिए, शेष दिनों में जाना है, उन्हें उनके कार्यरत विभाग की ड्यूटी से मुक्त करके,उक्त अभियान तक घर-घर जाने के लिए समय दिया जाए।उनकी पुरानी ड्यूटी से मुक्त किया जाए।

विधायक जी द्वारा चलाए जा रहे, वोटर चेतना अभियान अंतर्गत कंट्रोल रूम की गतिविधियों में, आज 63 लोगों ने संबंधित मतदाता सूची संवर्धन तथा पोलिंग स्टेशनों एवं अपने बूथों के नंबर की जानकारी प्राप्त की।तथा 03 लोगों ने, मतदाता बनने के निर्वाचन के, सर्वर डाउन रहने की बात कही। शेष 17 लोगों ने मतदाता बनने की संबंधित कागजातों के साथ, विभिन्न जानकारियां ली। गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत खोले गए कंट्रोल रूम का, विपिन दुबे एवं शुभम यादव तथा ऋषभ गर्ग और सोनू सिंह तथा मोनू सिंह ने संचालन किया।

उक्त वोटर चेतना अभियान अंतर्गत पोलिंग सेंटरों पर,क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक सुरेंद्र मैथानी, जिला अध्यक्ष दीपू पांडे एवं अनिल दीक्षित एवं जगदीश तिवारी एवं अरविंद सिंह एवं अजीत श्रीवास्तव एवं अरुण आदि उपस्थित थे

-विपिन दुबे,विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण अभियान कंट्रोल रूम प्रभारी

02.12.2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *