कानपुर

 

पत्नी नहीं भूल पाई थी बचपन का प्यार, प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष की मौत के राज का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. बीजेपी नेता की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही की थी. पुलिस के खुलासे के अनुसार हत्यारोपी पत्नी अपने बचपन के प्यार को भुला नहीं पाई थी. जिसके चलते शादी के कुछ ही समय बाद अपने मायके में रहने वाले प्रेमी के साथ हत्या की साजिश रच डाली थी. और मौका पाकर पति को मौत के घाट उतार दिया.

आपको बताते चलें कि दिनांक 24 नवंबर 2023 की रात को कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मुकेश नारंग का शव उन्हीं के घर पर मिला था. मुकेश भारतीय जनता पार्टी में गोविंद नगर बूथ अध्यक्ष के पद पर थे. मुकेश के परिजनों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था.

मुकेश के घर वालों ने हत्या का शक जाहिर किया था लेकिन कोई सबूत न होने के चलते किसी पर आरोप तय नहीं हो रहा था. क्योंकि पोस्टमार्टम के पहले आत्महत्या की आसंका जताई जा रही थी.

लेकिन मुकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को काफी सहूलियत मिल गई. क्योंकि परिजनों का जताया हुआ शक सही निकला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया की मुकेश की गला दबाकर हत्या की गई थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जब अपनी जांच आगे बढ़ाई तो वारदात की परत दर परत खुलती चली गई.

पुलिस ने पत्नी मीना के विषय में जब जानकारी जुटाई तो पता चला की शादी के बाद से एक नंबर पर सबसे अधिक बात किया करती थी. इस नंबर के आधार पर जब जांच आगे बढ़ी तो नंबर संजय पाल के नाम से रजिस्टर मिला. पुलिस ने जब संजय को अपनी कस्टडी में लिया तो उसने सारे राज उगल दिए.

कौशाम्बी जिले के समसपुर थाना चरवा गांव की रहने वाली मीना अपने ही गांव में रहने वाले संजय पाल से बेइंतहा मोहब्बत करती थी. खुलासे में यह भी ज्ञात हुआ कि संजय और मीना बचपन से एक साथ पढ़े और बड़े हुए थे. दोनों की प्रेम कहानी पूरे गांव में मशहूर थी. लेकिन अलग जाति के होने के कारण दोनों की शादी नही हो सकी थी. मीना की शादी मुकेश से हो गई. लेकिन मीना अपने बचपन के प्यार को भूल नहीं सकी और अपने पति की हत्या का साजिश रच डाली.

पुलिस ने गोविंदपुरी स्टेशन से दोनों को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद हुई पूछतछ में मीना और संजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. दोनों को न्यायालय में पेश किया गया. जहा से दोनों को जेल भेज दिया गया है.।

बाइट: रविंद्र कुमार, पुलिस उपायुक्त दक्षिण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *