कानपुर

हेलथान में दौड़े कनपुरिया, मुरारी लाल अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी

कानपुर में रविवार की सुबह ग्रीन पार्क में आयोजित किया गया हेल्थान मैराथन दौड़ में शहरवासियों ने हिस्सा लिया. शहर के वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया. इस दौरान शहरवासियों का जोश देखने लायक था.मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया की स्वस्थ जीवन जीने के लिए सुबह के समय दौड़ना बहुत जरूरी है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की इस मैराथन दौड़ में एनसीसी के पांच सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया है. उन्होंने कहा की स्वस्थ जीवन जीने के लिए हरा भरा वातावरण बनाना होगा. जिससे शुद्ध और प्राकृतिक हवा मिल सके. स्वास्थ तभी सही रहेगा जब पेड़ पौधे लगाए जाएंगे. इसलिए एमएलए ग्रीन की तरफ से शहर में प्रतिदिन पचास पेड़ लगाए जाते है.उन्होंने बताया की अभी हर महीने एक हजार पेड़ लगाए जा रहे है. अगर सबका सहयोग मिला तो हर महीने पांच हजार पेड़ शहर में लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *