— सी सी टी वी में कैद चोरी की घटना
कानपुर चकेरी चौकी लाल बंगला से चंद कदम की दूरी भीड़ भाड़ वाली सड़क से शातिर एक साइकिल चुरा कर रफूचक्कर हो गया है।वही दूसरी ओर शिव कटरा के शनि देव मंदिर के पास संतोष साहू की गुमटी का ताला तोड़ कर हजारों का माल चोरी चला गया है।ये दोनों घटना बीते दिन की है।बताते चले की साइकिल चोरी की घटना राजू इलेक्ट्रॉनिक की दूकान में लगे कैमरे में कैद हो गयी हैं।इसमें चोर की बिल्कुल साफ फुटेज आयी है। कि कैसे बड़े इत्मीनान से शातिर साइकिल का लाॅक खोलता है।और बगल मे भारद्वाज की गली से ले भागा।बडी तो छोडो इन छोटी छोटी घटनाओं को लेकर पूर्व पार्षद बल्लू जायसवाल और क्षेत्रीय व्यापारी नेताओं ने मांग कि हैं की आये दिन होने वाली इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।
