यूपी में बेमौसम बारिश का सिलसिला बना हुआ है। कानपुर-उन्नाव-लखनऊ में देर रात से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है।बारिश के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि, अधिकतम तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है।मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश में 7 दिसंबर यानी अभी 4 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।कुछ इलाकों में हल्की बारिश होती रहेगी। उधर, रविवार को लखनऊ में कोहरे के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रभावित हुआ है।एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के चलते कई उड़ाने तय समय से लेट टेक ऑफ हुई।वहीं, उपासना एक्सप्रेस समेत 20 से ज्यादा ट्रेन 2 से 18 घंटे तक लेट पहुंचीं।मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ समेत मध्य यूपी में आज बारिश का अलर्ट है। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा।मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार 4 दिसंबर को आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, जालौन,उन्नाव,लखनऊ, बाराबंकी, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, फतेहपुर और रायबरेली में बारिश का अनुमान हैं।
2023-12-04
