
आज दिनांकः 04/12/2023 को गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने लखनऊ जाकर, मा. बृजेश पाठक जी, मा. उपमुख्यमंत्री जी, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ से भेंट कर, कानपुर में, हेलट अस्पताल के अंदर, आकस्मिक विभाग एवं ट्रामा सेन्टर की स्थापना जनहित में कराये जाने के सम्बन्ध में,माँग पत्र सौंपा।
विधायक जी ने,मा. उप मुख्यमंत्री जी से कहा कि, कानपुर शहर अत्यधिक जाम एवं अत्यधिक वाहनों के आवागमन वाला शहर है। यहाँ चारों तरफ जी.टी. रोड/हाईवे और लिंक रोड हैं। आसपास के 16 से 17 जिलों के गरीब लोग कानपुर के हेलट हॉस्पिटल में ही आकर के अपना इलाज कराते हैं,लाभान्वित होते हैं।भारी ट्रैफिक लोड के कारण और छोटे बड़े वाहनों के आधिकाधिक संख्या में आवागमन के कारण से, यहाँ पर सड़क दुर्घटना एवं अन्य अप्रिय घटनायें, स्वाभाविक रूप से दिखती है। परन्तु शहर में एक भी ट्राॅमा सेन्टर न होने के कारण जब भी कोई अप्रिय घटना होती है तोे पीड़ित को सम्बन्धित उपचार नही मिल पाता है। जिसके कारण कई-कई बार उनकी आकस्मिक मृत्यू हो जाती है। जो कि, अत्यन्त दुखदायी होता है। जिसके दृष्टिगत ट्रामा सेन्टर के उच्चीकरण, स्थापना किये जाने की नितान्त आवश्यकता है।
विधायक जी ने उनसे कहा कि, हेलट हॉस्पिटल( चिकित्सालय) में ही ट्रामा सेन्टर के उच्चीकरण, स्थापना हेतु,काफी स्थान(जमीन) भी रिक्त है।
विधायक जी ने,मा. बृजेश पाठक जी से कहा कि, आपसे निवेदन है कि, हादसों में गंभीर रूप से घायल, हेड इंजुरी, फ्रैक्चर और जले हुए(बर्न पेशेंट) मरीजों तथा अन्य पीड़ितों के लिये तत्काल इलाज की सुविधा मुहिया कराने हेतु, कानपुर शहर में एक आकस्मिक विभाग/ट्रॉमा सेंटर की, जनहित में अति आवश्यकता है अतः उसकी स्थापना,गरीबों एवं जरूरतमंदों के हित में कराये जाने की कृपा करें।स्थान(जमीन)हैलेट हॉस्पिटल में काफी उपलब्ध है
जिस पर मा. उपमुख्य मंत्री जी ने मा. विधायक जी को,सकारात्मक आश्वत किया और कहा जल्द ही,इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे ।
-विपिन दुबे, विधानसभा कार्यालय प्रभारी
04.12.2023
