कानपुर
पुलिस की सक्रियता व देर रात गश्त के बावजूद बेखौफ चोर एक तरफ जहां घरों व दुकानों को निशाना बना रहे थे,वही अब चोर घाटमपुर व साढ़ क्षेत्र में घरों से बकरियों को पार कर घटना को अंजाम दे रहे है।ऐसा ही एक मामला साढ़ थाना क्षेत्र के गौरी ककरा गांव में देखने को मिला,जहां देर रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग आधा दर्जन बकरियां पार कर घटना को अंजाम दिया।वही मामले की जानकारी होने के दौरान पीड़ित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी,जहां मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर फरार चोरों की तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल काफी समय से अलग अलग क्षेत्रों में घटना को अंजाम दे रहा बकरी चोर गिरोह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
जानकारी के मुताबिक बताते चले कि रामू पाल साढ़ थाना क्षेत्र के गौरी ककरा गांव के रहने वाले है,जो कि मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते है।पीड़ित परिजनों के अनुसार देर रात जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे,तभी घर के बगल में बने कमरे में दरवाजे में लगे ताले की जंजीर तोड़ कार सवार बेखौफ चोर उनकी आधा दर्जन बकरियां उठा ले गए।सुबह कमरे का ताला टूटा देख जब परिवारजनों ने जाकर देखा तो कमरे से बकरियां गायब थी।जिस दौरान पीड़ित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी,जहां सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर फरार चोरों की तलाश में जुटी हुई है।सवाल यह आता है कि जिस तरह से साढ़ व घाटमपुर में बेखौफ कार सवार चोर काफी समय से अलग अलग क्षेत्रों में बकरियां पार कर घटना को अंजाम देने के दौरान अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है,वह पुलिस की गश्त व कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करती है।
बाईट-रवि पाल – पीड़ित
बाईट – अंजू – पीड़िता
