कानपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज नोएडा से विधायक व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह भाजपा कानपुर मुख्यालय पहुँचे, बताते चले कि पंकज सिंह कानपुर के प्रभारी बनने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच कानपुर पहुंचे, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंकज सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया, वही उन्होंने आगामी चुनावों में यूपी में 80 सीट जितने का दावा किया है ।प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए काँग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि काँग्रेस का कोई अब जनाधार नही बचा है । काँग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए आगे पंकज सिंह ने कहा कि काँग्रेस पार्टी देश की भावनाओ के विपरीत हमेशा काम करती है ।वहीं भाजपा की जीत के बाद इंडिया गठबंधन के बिखराव के सवाल पर पंकज सिंह ने कहा कि विपक्ष का इंडिया गठबंधन कबतक चलेगा ये जल्द नज़र आएगा, लेकिन विपक्षी पार्टियों का कोई एजेंडा नही है, अखिलेश द्वारा EVM पर सवाल उठाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि सपा और काँग्रेस का ये कोई नया खेल नही है, जब जहां वो चुनाव जीते है वहां EVM को सही मानते है, लेकिन हार के बाद ये देश की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह लागाने का काम करते हैं ।
2023-12-06
