योगी सरकार के आदेशों की शहर में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिम्मेदार सरकार के आदेशों का पालन करना मुनासिब नहीं समझ रहे है। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से झाडू लगवाई जा रही है। किताबों की जगह बच्चों के हाथ में झाड़ू दिखाई दे रही है। मासूमों के भविष्य से जिम्मेदार खिलवाड़ कर रहे।

विद्यालय में जिम्मेदारों की आखों के सामने बच्चे झाड़ू लगा रहे। बच्चों का झाड़ू लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला साढ़ थाना क्षेत्र के अमौर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *