कानपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस बरसी है। इस बीच खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही कानपुर में भी पुलिस सड़को पर मुस्तैद हो गई है। कानपुर पुलिस ने सद्भावना चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया, व संदिग्ध लोगो से पूछताछ भी की गयी।कानपुर जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि ऐसी कोई भी स्थिति नहीं है जिसके लिए किसी भी प्रकार से कोई चिंता का विषय हो कभी सभी चीज सामान्य हैं सभी धर्मो जातियों वर्गों लोगों से वार्ता की गई है।यह इस वर्ष भी और पूर्व वर्षों में भी देखा गया है, कि समाज जो पूरी तरीके से व्यवस्थित और शांतिपूर्ण है।हालांकि किसी भी बेड एलिमेंट के द्वारा किसी अन्य प्रकार के दुस्प्रेरणा से प्रेरित होकर कोई भी ऐसा काम न कर दे इसके ऐतिहतान के तौर पर हमने अपने संविधान की व्यवस्था और अपने पुलिसिंग के कंपोनेंट डिप्लॉय करने है वो हमने किए है यहां किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *