कानपुर: 6 दिसंबर को लेकर जिले में हाई अलर्ट,

 

कानपुर: छह दिसंबर को लेकर यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है. जोन और सेक्टर व्यवस्था लागू करने के साथ ही थानेदारों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है. खुफिया विभाग की टीम शहर से इनपुट जुटा रही है. कानपुर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स को अलर्ट मोड पर किया गया है. संवेदनशील क्षेत्रों में पीएसी बल तैनात किया गया है. पुलिस के जवान संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ और तलाशी ले रहे है.

संयुक्त पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना था कि सभी चीजे सामान्य है. सभी धर्म के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बात की जा चुकी है. लेकिन एहतियात के तौर पर सर्विलांस और पुलिस व्यवस्था को मुस्तैद किया गया है.

जिस क्षेत्र में पुलिस बल तैनात करना है, वहा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस डिपार्टमेंट अलर्ट मोड पर है.।

बाइट: आनंद प्रकाश तिवारी, संयुक्त पुलिस कमिश्नर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *