
दिनांक 6 दिसंबर 2023
सपा की मासिक बैठक
डॉ भीमराव अंबेडकर के निर्माण दिवस पर डॉ अंबेडकर की नीतियों पर चलकर युवा पीढ़ी को संस्कारित शिक्षा को महत्व देखकर आगे बढ़ाया जा सकता है
सपा बेरोजगारी समाप्त करने के लिए रोजगार को प्रत्येक परिवार में पहुंचाए बिना देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी
मतदाता सूची में 9 दिसंबर तक 43 लोकसभा क्षेत्र में 18 वर्ष की युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कॉलेजो में दस्तक देकर फॉर्म भरवाएगी
हाजी फजल महमूद
कानपुर बुधवार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के निर्माण दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यसमिति पदाधिकारियों विधानसभा अध्यक्षों प्रकोष्ठों के अध्यक्षों वार्ड अध्यक्षों की मासिक बैठक महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट परेड में दिन में 3:00 बजे बैठक आरंभ हुई बैठक का संचालन महानगर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान को लिखकर सबको न्याय और अधिकार सुरक्षित कर लोकतंत्र की मजबूती को महत्व दिया है आज सपा उनके किए गए कार्यों तथा उनकी प्रतिभा देश की विश्व में बढ़ती प्रगति पर नमन करते हैं
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे बताया कि देश में घर-घर बेरोजगार हमें चाहिए रोजगार क्योंकि बढ़ती बेरोजगारी से युवा पीढ़ी को मानसिक पीड़ा हो रही है सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर रोक लगाकर स्वदेशी कारोबार को महत्व देकर रोजगार के लिए आगे आना चाहिए लेकिन वर्तमान सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मोह जाल में फंसी हुई है इससे बेरोजगारी बढ़ रही है
सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे बताया कि युवा पीढ़ी को संस्कारित शिक्षा में महत्व देकर आगे बढ़ना होगा ताकि देश का युवा विश्व में अपनी प्रतिभा से आगे बढ़कर भारत का नाम रोशन कर सके अपने आगे कहा कि सपा ने मतदाता जोडो अभियान में काफी सफलता प्राप्त की है अब 9 दिसंबर तक विद्यालयों में 18 वर्ष के युवाओं को ऑनलाइन मतदाता बनाने का अभियान चलाया जाएगा
बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री के के शुक्ला जी महानगर के महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू परमवीर सिंह गंभीर आनंद शुक्ला सत्यनारायण गहरवार हाजी एहसान खान नंदलाल जायसवाल सुलेखा यादव पार्षद राकेश निषाद अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज अहमद मंसूरी जसवेंद्र प्रताप निषाद शरद पांडे दिनेश कुमार विश्वकर्मा गोपाल गुप्ता मोहतसिम अलीम पप्पी राजेंद्र सोनकर विवेक सिंह चौहान सुलेखा यादव मुमताज मंसूरी अनीता वर्मा इनायतुल्लाह अंसारी आजाद खान राहुल वर्मा अरमान खान विराट तोमर ईशु यादव मोहम्मद शादाब खान मोहम्मद अकरम मोहम्मद सरिया एस एहसास बॉबी रतन सिंह मालती देवी वंदना यादव राजू पहलवान शेषनाथ यादव नरेंद्र कुमार शिल्पा श्रीवास्तव मोहम्मद नसीम शीशे वाले अकील अहमद महेश यादव राधेश्याम शिवबाबू कुशवाहा नंद यादव विवेक शुक्ला अमित कुमार सौरभ तिवारी विनोद कुमार तिवारी रमेश चंद्र द्विवेदी नंदकिशोर द्विवेदी उपेंद्र राजेश कठेरिया उत्कर्ष शुक्ला विनोद तिवारी विनोद पांडे वरुण जायसवाल आसिफ कादरी बलवंत सिंह सुखदीप सिंह केपी सिंह हेमंत गुप्ता राहुल यादव आसिफ सिद्दीकी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
