कानपुर
सरकारी सिस्टम भले ही कितना मजबूत क्यों ना हो, लेकिन उसमे सेंध लगाने वाले कोई ना कोई रास्ता जरूर निकाल लेते है, अगर मामला सरकारी विभाग का हो तो फिर सवाल उठना लाजमी है.
मामला कानपुर का है. जहा लक्ष्मण बाग आयकर आफिसर्स कालोनी में पाइप लाइन टूटने की वजह से जलापूर्ति बाधित हो गई. आयकर अधिकारियों ने नई पाइप लाइन डालने के लिए ई टेंडर जारी कर दिया. ठेकेदार ने पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की और पुरानी पाइप लाइन को बाहर निकाला. लेकिन पाइप लाइन डालने में ठेकेदार ने खेल कर दिया. ठेकेदार ने पुरानी पाइप लाइन की मरम्मत कर उसको फिर से जोड़ने का काम शुरू किया. लेकिन जब कालोनी की जनता ने इसका विरोध किया तो उसने टका सा जवाब दिया की अभी फौरी तौर पर इसको डाला जा रहा है. बाद में इसको निकालकर नई पाइप लाइन डाली जाएगी.
कालोनी के लोगों ने बताया की नई पाइप लाइन डालने का टेंडर हुआ है. लेकिन ठेकेदार पुरानी पाइप लाइन डाल कर भ्रष्टाचार कर रहा है.
वही आयकर अधिकारी शिवेंदु श्रीवास्तव ने बताया की विभाग की तरफ से नई पाइप लाइन डालने का टेंडर जारी हुआ है. लेकिन ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है. जिसकी वजह से भविष्य में फिर से पाइप लाइन लीकेज हो सकती है, जिससे पानी की आपूर्ति बाधित होगी. जिसका खामियाजा कालोनी के लोगों को उठना पड़ सकता है.।
बाइट : रजत, कालोनी के निवासी
बाइट : आकाश, ठेकेदार
बाइट: शिवेंदु श्रीवास्तव, आयकर अधिकारी
