कानपुर
कानपुर महानगर शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर के तत्वाधान में सरकार द्वारा डीएपी के दामों में वृद्धि के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए ज्ञापन देने आए कांग्रेस शहर अध्यक्ष नौशाद अलम मंसूरी के नेतृत्व में महंगाई के इस दौर में अन्नदाता किसान परेशान बेहाल है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डीएपी खाद की कमी के रहते हुए भी सरकार द्वारा डीएपी खाद के दामों में की गई वृद्धि से किसानों को कई प्रकार की दिक्कतें बढ़ा दी हैं किसान इस वृद्धि को एक अभिशाप के रूप में ले रहे हैं जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध कर रही है। कांग्रेस के पदाधिकारी पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी ने बताया कि कांग्रेस जन इसका पुरजोर विरोध कर रही है और गूंगी बहरी सरकार किसानों के दुख दर को अनदेखा करते हुए समय रहते यदि सरकार द्वारा डीएपी खाद के दामों में की गई वृद्धि को वापस ना लिया गया तो कांग्रेस जन सड़कों पर उतरकर अन्नदाता किसानों के पक्ष में उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बाइट-संजीव दरियावादी (पूर्व विधायक एवम कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष)
