जिलाधिकारी अपडेट 08 दिसम्बर 2023 कानपुर नगर।

 

जिलाधिकारी श्री विशाख जी० द्वारा आज तहसील बिल्हौर में स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र चौबेपुर का औचक निरीक्षण किया गया। क्रय केंद्र चौबेपुर में धान खरीद हेतु 02 धान क्रय केंद्र स्थापित हैं। आज दिनांक-08.12.2023 तक प्रथम केन्द्र पर 68 किसानों से 3012.80 कुन्तल तथा द्वितीय केन्द्र पर 63 किसानों से 3413.60 कुन्तल धान खरीद की गयी है। निरीक्षण के दौरान दोनों धान क्रय केंद्र में क्रय प्रक्रिया संचालित पाई गई| निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित किसानो से संवाद स्थापित किया गया तथा किसानों से फसलों के विक्रय में आ रही किसी भी प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। धान विक्रय कर चुके कृषक श्री रामपाल पुत्र सत्यचरन से फोन से वार्ता की गयी जिसमें कृषक द्वारा धान तौल स्वीकार किया गया तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से इन्कार किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्र पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी आपूर्ति एवंक्रय केंद्र प्रभारी को निम्न निर्देश दिए गए:-

 अपर जिलाधिकारी, आपूर्ति यह सुनिश्चित करें कि जनपद के समस्त धान क्रय केंद्रो में विक्रय हेतु आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो तथा फसल विक्रय करने वाले किसानों को भुगतान शीघ्र कराया जाए।

 समस्त क्रय केंद्रो में शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान, का क्रय सुनिश्चित किया जाए तथा सभी क्रय केंद्रो में भंडारण की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध रहे।

 समस्त क्रय केंद्रों में केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों से सम्पर्क करते हुए सम्पर्क रजिस्टर में उनके अद्यावधिक विवरण अंकन करना सुनिश्चित किया जाए ।

 केंद्र प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि धान क्रय करते हुये समय से मिलों धान को प्रेषण कराएं।

 

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (ना0आ0)/जिला खरीद अधिकारी, तहसीलदार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *