कानपुर
उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं से हो रही मौतों के बाद जागा जिला प्रशासन।
कानपुर में लावारिस जानवरो को पकड़ने का एक विशेष अभियान कानपुर नगर निगम द्वारा बड़े जोर शोर से चलाया जा है। ये सांड नंदी अब तक कानपुर में कई लोगो पर सारे आम हमला करके जान ले चुके है।
आज कानपुर में नगर की कैटल कैचिंग दस्ता शहर के मुख्य बाजारों में धर पकड़ अभियान शुरू किया।जिसके तहत एक दर्जन से अधिक इन खतरनाक अन्ना नंदियो सांडो को पकड़ कर ले जाते हुए देखे जा सकते है।
कानपुर में जब कई लोगो की हुई मौत पर जनप्रतिनिधियों साथ साथ आम आदमियों ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई।महापौर तक इसकी शिकायत की गई।तब सो रहा नगर निगम प्रशासन अदबड़ा कर जागा और उसने मुहिम शुरू की।
नगर निगम कैटल कैचिंग दस्ता के सुपर वाइजर आशीष कुमार ने बताया की यह अभियान 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा।और अब तक एक हजार सांड नंदी अभियान के तहत पकड़े जा चेक है।कैटल कैचिंग दस्ता के सुपर वाइजर आशीष कुमार भी मानते है की बीते दिनो शहर के विभिन्न जगहों पर आवारा सांड नंदी लोगो जान से मार कर मौत के घाट उतार चुके है।
शहर के आम जन मानस द्वारा की जा रही शिकायत पर भी आवारा जानवरो को उनके क्षेत्र से पकड़ कर गौशाला में भेजा जा रहा है।
गौ गौरैया संरक्षण अभियान चलाने वाले मनीष पांडे का कहना है की नगर निगम अभियान चलाकर नंदियों और सांड को पकड़े ठीक है लेकर नंदी को गौशाला में अच्छी खाने पीने और सुरक्षित व्यवस्था होनी चाहिए।
बाइट आशीष कुमार नगर निगम कैटल कैटिंग दस्ता सुपर वाइजर
बाइट मनीष पांडे गौ गौरैया संरक्षण अध्यक्ष
