कानपुर- सीसामऊ विधायक हाजी इरफान सोलंकी ने वर्षों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे बजरिया चौराहे का सुंदरीकरण कर क्षेत्रीय जनता की खूब वाहवाही लूटी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरिया चौराहा जो वर्षों से उजाड़ पड़ा था उसको वार्ड 110 के पार्षद पति मुरसलीन खान भोलू की पहल पर सीसामऊ विधायक हाजी इरफान सोलंकी ने सुंदरीकरण करा कर बजरिया चौराहे को रोशन कर दिया।
बजरिया चौराहे का सुंदरीकरण कराने पर क्षेत्रीय जनता ने सीसामऊ विधायक हाजी इरफान सोलंकी के साथ वार्ड 110 की पार्षद शबनम बनो के पति मुरसलीन था भोलू की भूरी भूरी प्रशंसा की।चौराहे के सुंदरीकरण के शिलान्यास पर विधायक के साथ प्रमुख रूप से हाजी मो0महफूज़ अली,
हाजी मो0निज़ाम, मंजूर चौधरी, मो0आरिफ ,रफ़ीक़ आलम,सय्यद शादाब अली,अज़हर आलम,यूसफ़ प्रधान,आफताब ,मोनू खान ,लतीफ मास्टर,रिज़वान मसूरी, आदि लोग मौजूद रहे।
2021-08-11
