कानपुर
बिरहाना रोड के पटकापुर स्थित संतोषी माता मंदिर के सामने तुलसी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों को मुफ़्त दवाओ का वितरण किया गया तथा बीएमडब्ल्यू की जांच मशीन द्वारा की गई और अन्य कई जांचों में शिविर में आए हुए मरीजों को विशेष छूट भी प्रदान की गई।शिविर में जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषण , दंत रोग विशेषज्ञ तथा हाइट एवं पेट के रोगियों का वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम द्वारा परामर्श दिया गया और सभी को जांच ब्लड शुगर की जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध रही। शिविर कार्यक्रम में क्षेत्रीय समाजसेवी योगेश पांडे व रूद्र नरायण पांडे ने मरीजो के लिए बैठने की व्यवस्थाएं की और बताया तुलसी हॉस्पिटल द्वारा लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर के कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। जिसमें सेकड़ों मरीजो की भीड़ उमड़ी और सभी ने अपनी समस्याओं को विशेषज्ञों के समक्ष रखा जिस पर विशेषज्ञ द्वारा उचित सलाह देकर आये हुए मरीजों को जानकारी दी गई तथा जांचो में विशेष छुट प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तुलसी हॉस्पिटल के डायरेक्टर शेखर गुप्ता, चिकित्सक डॉक्टर अनुराग केसरवानी ,डॉक्टर सुशील कुमार, डॉक्टर शिवमणि, डॉक्टर कौशलेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में मरिज उपस्थित रहे।
