कानपुर
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मक्का मदीना जाने वाले हज यात्रियों के लिए तंजीम खुदाम आजमी हज द्वारा रजिस्ट्रेशन और प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। हज कमिटी आफ इंडिया द्वारा अब तक लगभग 100 रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं रमजान 5 हफ्ते पहले पड़ने वाले प्रत्येक रविवार को हज प्रशिक्षण कराया जाता है। हज क्या है और इसको करने से क्या-क्या फायदे हैं इसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मस्जिदों में अनाउंसमेंट किया गया है और पोस्टर लगाकर जानकारी दी जा रही है। ट्रेनिंग दे रहे प्रोफेसर अब्दुल करीम खान ने बताया कि हमारे दिन में 5 काम है जो हर किसी को करने होते है। तौहीद, नमाज पढ़ना, रोजे रखना, जकात देना, हज करना। ट्रेनिंग में हाजियों को ऑफलाइन और ऑनलाइन जानकारी दि जाता है, कि हाजी यात्री हज के दौरान क्या-क्या कर सकते हैं या उन्हें बताया जाता है और उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
बाइट – प्रोफेसर अब्दुल करीम खान, ट्रेनर
बाइट – सरदार अहमद खान, ट्रेनर
