एंकर – घाटमपुर के पतारा स्थित हीरो मोटर्स में चोरों ने फिल्मी स्टाईल में लाखों की चोरी घटना को अंजाम दिया है।वही सुबह जब कर्मचारी शो रूम खोलने पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई। मामले की जानकारी होने के दौरान कर्मचारियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।वही चोरी की यह पूरी घटना शो रूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस शोरूम में लगे सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

 

वी ओ – बताते चले कि घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित हीरो मोटर्स शो रूम के मालिक प्रशांत उर्फ राहुल के अनुसार शनिवार को साप्ताहिक बंदी थी, जिसके चलते शो रूम बंद था, रविवार सुबह जब रोज की तरह कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचे,जहां कर्मचारियों ने शोरूम खोलकर यहां पर साफ सफाई शुरू की तो, कैश काउंटर समेत अन्य कांउटर के दरवाजे खुले देखे। दरवाजे खुले देख कर्मचारियों के पैरो तले जमीन खिसक गई।वही कर्मचारियों ने इस घटना की सूचना पुलिस व शो रूम मालिक को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।जहां पतारा चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह समेत घाटमपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने यहां पर मौजूद कर्मचारियों से घटना की जानकारी जुटाई।बताते चले कि शोरूम पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने यहां पर सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जहां पुलिस को सीसी टीवी फुटेज में दो चोर चोरी की घटना को अंजाम देते नजर आ रहे है। चोरों ने चोरी की घटना को साबर के सहारे अंजाम दिया है। पुलिस को मौके पर पहुंचे शोरूम के मालिक प्रशांत उर्फ राहुल ने बताया कि उन्होंने धनतेरस में एक स्कीम चलाई थी, जिसमे मोटरसाइकिल की खरीद पर एक सिक्का देना था। जिसका वितरण आगामी 20 तारीख को होना था। चोरों ने यहां पर काउंटर की रैक में रक्खा चालीस हजार रुपए नगदी समेत सोने के 70 सिक्के लगभग एक सौ पच्चीस ग्राम के सिक्के कीमत लगभग साढ़े सात लाख रुपए के अपने साथ चोरी कर ले गए है।

वही सीसी टीवी फुटेज में चोर शोरूम में लगभग एक बजकर 42 मिनट पर पीछे की खिड़की तोड़कर घुसे,जहां चोरों ने लगभग डेढ़ घंटे तक शोरूम में घूम घूमकर यहां पर स्थित काउंटर की रैक तोड़कर रुपए खंगाले है। जिसके बाद चोरों ने यहां पर रखे की पैड मोबाइल फोन भी अपने साथ उठा ले गए है।।मामले में घाटमपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। सीसी टीवी फुटेज में कैद चोरों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *