कानपुर

 

कानपुर के हटिया बर्तन बाजार में हुयी घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है

 

मूलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को दो कर्मचारियों के विवाद मे एक कर्मचारी के भाई और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया

 

पूरी घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को मूलगंज थाना क्षेत्र के हटिया बर्तन बाजार में मां शारदा पूजन भंडार के नाम से प्रशांत मेहरोत्रा और उनके भाई पारस मेहरोत्रा की दुकान में लगभग पन्द्रह वर्ष से काम कर रहे उमाशंकर ने दस दिन से काम करने वाले रामू से देरी का आने का कारण पूछा जिसमें दोनों कर्मचारियो में तनातनी के चलते विवाद उत्पन्न हुआ रामू ने पास के ही दुकान में काम करने वाले अपने बड़े भाई सोनू उर्फ रवि जो कि करीब सौ मीटर की दूरी पर एस आर ब्रदर्स कॉस्मेटिक की दुकान में काम करता है उसने अपने दो और साथी आशीष ,सुमित इन चारों ने मिलकर उमाशंकर को चाकू मार दी और हैलट में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी जिनके ऊपर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है

 

बाईट :- तेज स्वरूप सिंह, डीसीपी पूर्वी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *