भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सट्टी थानांतर्गत जहांगीरपुर के पास सोमवार सुबह सवारियों से भरी एक ऑटो में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा जोरदार टक्कर मार दिए जाने के चलते ऑटो चालक व एक बुजुर्ग सहित दो की पुखरायां सीएचसी में मृत्यु हो गई वहीं दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए।जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जालौन जनपद के आटा भभुवा निवासी शिवेंद्र व गोविंद पुत्र सुरजन चालक कमलकांत के साथ ऑटो में सवार होकर अपने बीमार पिता को इलाज के वास्ते लेकर कहीं जा रहे थे कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास रास्ते में थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते ऑटो चालक कमलकांत उम्र करीब 45 वर्ष तथा पिता सुरजन उम्र करीब 60 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई।वहीं पुत्र शिवेंद्र व गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर थाना इंचार्ज शिवशंकर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटना में मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की।वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।घटना से आसपास के लोगों में चीखपुकार मच गई।
2023-12-11
