कानपुर पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसके तहत पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इनकी गिरफ़्तारी के लिए इनाम भी घोषित कर रखा था। जिनकी पकड़ के बाद कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

जानिए कौन हैं यह दोनों बदमाश

गिरफ्तार किए गए इनामिया में एक कल्लू उर्फ दिनेश जो मेहरबान सिंह का पुरवा का रहने वाला है और दूसरा सुरेश है। जो कुर्की की कार्रवाई के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की पच्चीस – पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार दोनों अपराध की दुनिया में शातिर दिमाग के हैं।

पुलिस की इस सफलता के पीछे एक बार फिर मुखबिर सूचना के साथ साथ सीसीटीवी कैमरा काम आया। क्योंकि जैसे ही पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली तो तत्काल प्रभाव से आते गई लोकेशन के आधार पर वहां लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो उसमें दोनों आवा जाहि करते देखे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *