दिव्यांगजन शशक्तिकरण विभाग के तत्वाधान में विकलांगों को व्हीलचेयर, ट्राई साईकल, कान की मशीनों का वितरण किया गया ।

दिव्यांगजन शशक्तिकरण विभाग एवम विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विकलांग एसोसिएशन के माध्यम से शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में आज 60 ट्राई साईकल, 3 व्हीलचेयर, 4बैसाखी व 7 कान की मशीनों का वितरण किया गया । इस मौके पर विधायक मैथानी ने दिव्यांगजनो को माला पहना कर उनका सम्मान भी किया । विधायक मैथानी ने विकलांगो में लिए सरकार की तरफ से हर संभव सहायता की गारंटी पेश करी । विकलांग एसोसिएशन के वीरेंद्र सिंह ने विकलांगों को पेश आने वाली समस्याओं से विधायक जी को अवगत कराया । विधायक जी ने आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करवाया जाएगा ।

जिला दिव्यांगजन अधिकारी ने भी सभी को आश्वासन दिया कि उनकी लंबित समस्याओं को जल्दी दूर करवाया जाएगा ।

 

बाइट – सुरेंद्र मैथानी (विधायक)

वीरेंद्र सिंह (अध्यक्ष विकलांग एसोसिएशन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *