कानपुर

 

गाड़ी में लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नशे में युवक को उतार दिया मौत के घाट

 

कानपुर में एक के बाद एक हत्या का सिलसिला लगातार जारी है जहां रविवार रात करीब दो बजे एक युवक की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गयी जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर, डीसीपी , एडीसीपी, एसीपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए और घटना में शामिल तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया पूरी घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि कानपुर के थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत गंगा बैराज से 12 सौ मीटर एक फॉर्म हाउस के बाहर एक युवक जिसका नाम प्रतीक था

किराए के मकान में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था जो कि मूल रूप से कन्नौज का निवासी था रविवार रात लिफ्ट मांगने के लिए तीन लोग सूरज दिवाकर,अंकुर सैनी और ललित निषाद के सम्पर्क मे आया ये तीनों ही नशे की हालत में थे और प्रतीक से झगड़ा करने लगे मामला इतना बढ़ गया कि इन तीनों ने प्रतीक से पहले मारपीट की फिर गला रेतने के बाद सिर कूचकर हत्या कर दी घटना रविवार रात करीब दो की है वहीं घटना के समय पर सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर पहुंची नवाबगंज थाना पुलिस ने भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दो अन्य युवक भाग गए थे लेकिन पुलिस ने थोड़ी देर बाद दबिश देकर उन्हें भी अरेस्ट कर लिया तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।डीसीपी ने बताया कि तीनों आरोपियों की उम्र लगभग 21 वर्ष है ये तीनों ही नवाबगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत निवासी कर रहे थे उन्होंने बताया कि इस घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को बीस हजार का ईनाम दिया जाएगा।

बाईट :प्रमोद कुमार,डीसीपी सेंट्रल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *