कानपुर महानगर में शातिर ठगों ने ठगी का एक नया तरीका इजात किया है।पुलिस अधिकारी तथा वीआईपी लोगो के साथ फोटो खिंचवाकर लोगो पर अपने रौब दिखाकर कोई भी काम करने का दंभ भरने वाले को थाना जाज मऊ पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और कार्यवाही कर रही है।

कानपुर के थाना जाज मऊ आशियाना वन निवासी शब्बीर अहमद कानपुर के पुलिस अधिकारी और कमिश्नर से मुलाकात कर उनके साथ में फोटो खिंचवाकर लोगो पर अपना प्रभाव दिखता है।इसी प्रभाव में आकर जाजमऊ सावित्री नगर निवासी वसीम अहमद आ गए और एक मामले में काम निकलवाने के नाम पर एक लाख पचास हजार रूपए जज को देने काम पर ले लिए और जमीन पर बाउंड्री वॉल बनने के नाम पर जब महीनो बीत जाने पर पीड़ीत वसीम का काम नही हुआ तो पीड़ित ने पैसा वापस मांगे तो आरोपी ने पैसा देने से मना कर दिया।और अपनी पहुंच का हवाला देखा देख लेने की बात कही पीड़ीत ने यह भी बताया की एक मामले बेटे को सजा हो गई थी जिस पर आरोपी शब्बीर ने कहा की उसका 25 नंबर कोर्ट के जज साहब का घर आना जाना है।उनसे बात कर बा इज्जत बारी करा देगा।लेकिन कोर्ट ने बेटे को सजा और जुर्माना दोनो लगा दिया।जिस मैं काफी परेशान हो गया।और आत्म हत्या करने का मन बना लिया पत्नी के समझाने पर आत्म हत्या का ख्याल छोड़ जब पैसे मैने गया तो आरोपी शब्बीर ने कहा तुम्हारे बेटे की सजा कम करा दी है।बाकी पैसे दो नही तो ठीक नही होगा।

जिस पर जाज मऊ थाने में शब्बीर के खिलाफ कार्यवाही के लिए पुलिस से मदद मांगी।पुलिस ने पीड़ीत की तहरीर पर आरोपी को जेल भेज दिया है।

वही आरोपी शब्बीर अहमद पूर्व में सपा नेता और समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी का खास गुर्गा हुआ करता था।

बाइट रिजवान अहमद पीड़ीत

बाइट ब्रिज नारायण एसीपी कैंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *