आज दिनांक 12.12.2023 को महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय जी द्वारा कानपुर नगर निगम सीमान्तर्गत 15 वें वित्त आयोग की धनराशि से 02 नलकूपों का भूमिपूजन किया गया। सर्वप्रथम पनकी ई-ब्लाक में रू0 65 लाख की लागत से नलकूल का भूमिपूजन किया गया। इस नलकूल से लगभग 20 हजार की जनता को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर नित्या वाजपेई, पार्षद, आनन्द कुमार त्रिपाठी, महाप्रबन्धक, जल कल,पी0 के0 सिंह, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-5 जल कल एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही। तत्पश्चात् गोविन्द नगर के जे-ब्लाक में नलकूप हेतु भूमिपूजन किया गया, गोविन्द नगर के नलकूल से गोविन्द नगर के ब्लाक सं0- जे, एस, टी, आई की लगभग 15 हजार जनता जलापूर्ति से लाभान्वित होगी। उक्त क्षेत्र के निवासियों की कई माह से जलापूर्ति की समस्या से पीड़ित थी। इस अवसर पर पार्षद अमित जायसवाल,आनन्द कुमार त्रिपाठी, महाप्रबन्धक, जल कल, पी0 के0 सिंह, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-5 जल कल एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।
2023-12-12
