कानपुर देहात

 

शिवली पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को मुठभेड़ के साथ पकडा

 

पुलिस के आपरेशन लगडा अभियान मे कुछ और शातिरो के नाम जुडे जनपद के सटीक निसाने बाज पुलिस कर्मियों ने साहिल के बाएं पैर में एवं मेहताब के दाहिने पैर में गोली मार कर किया गिरफ्तार घायलो का शिवली अस्पताल मे कराया गया इलाज

 

कानपुर देहात जनपद मे जहाँ लगातार पुलिस का लगडा अभियान जारी है वही जनपद में चोरी की घटनाएं भी लगातार जारी है पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति के कड़े तेवरों के बाद भी यह मामले थम नहीं पा रहे हैं बीती देर रात्रि थाना शिवली पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया बताते चलें विशेष अभियान के क्रम में थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा सरैया मोड के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के चलते मैथा नहर की तरफ से आ रही एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल जिस पर सवार तीन व्यक्तियों को पूछताछ हेतु रुकवाने का प्रयास किया गया तो वह नहीं रुके और रोड से कच्चे रोड़ की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे वही पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ गोली चलायी जिसके फल स्वरुप भाग रहे साहिल पुत्र बब्बू निवासी विक्रमपुर थाना चौबेपुर कानपुर नगर के बाएं पैर में, मेहताब पुत्र जय कुल हक निवासी बिकरू खाना चौबेपुर कानपुर नगर के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए तथा तीसरे व्यक्ति इमरान पुत्र स्वर्गीय अजीज निवासी शंकर नगर कस्बा वह थाना शिवली कानपुर देहात को भी पुलिस ने दौडाकर पकड लिया उपरोक्त आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद हुए हैं…जिसमें से एक मोबाइल दिनांक 6/12/2023 की लूट की घटना से संबंधित होना पाया गया है, जिस सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 413/ 23 धारा 394 आईपीसी थाना शिवली कानपुर देहात पर पंजीकृत है पुलिस मुठभेड में घायल दोनों अभियुक्तों को उपचार हेतु सीएचसी शिवली भेजा गया है शिवली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त साहिल पुत्र बब्बू के कब्जे से एक Vivo मोबाइल एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है जबकि दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त मेहताब पुत्र जयकुल हक के कब्जे से मु0अ0सं0-413/23 धारा 394 IPC में लूटा गया एक Vivo मोबाइल नीला एक 12 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है तीसरे अभियुक्त इमरान के कब्जे से एक oppo मोबाइल एक मोटर साइकिल नं0- UP 78 FH 9592 सफेद अपाचे बरामद हुआ है उपरोक्त अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियुक्त गणों के विरुध्द नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *